
अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र में कार्यशाला में तीसरा दिन
वाराणसी।अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र वाराणसी तथा विद्याालंकार स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में पाँच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम “एकेडमिक एक्सीलेंस इन द एआई एरा: टीचिंग, रिसर्च एंड इंडियन नॉलेज सिस्टम्स” आयोजित किया जा रहा है।
तीसरे दिन के प्रथम सत्र में वक्ता डॉ. संजीला सागर, वीएसआईटी, मुंबई, ने “लर्निंग एनालिटिक्स एंड एविडेंस-बेस्ड टीचिंग” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में डेटा-ड्रिवन अप्रोच के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया लर्निंग पैटर्न, परफॉर्मेंस और एंगेजमेंट से जुड़े डेटा का विश्लेषण करके टीचिंग प्रोसेस को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। विभिन्न एनालिटिक्स टूल्स और एविडेंस-बेस्ड स्ट्रेटेजीज़ के उपयोग से बेहतर लर्निंग आउटकम्स प्राप्त करने के तरीकों को प्रस्तुत किया। सेशन के दौरान रियल-लाइफ़ केस स्टडीज़ और इंटरेक्टिव डिस्कशन के माध्यम से डेटा-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया।
द्वितीय सत्र में डॉ. आसिफ रामपुरावाला, वीएसआईटी, मुंबई, ने “एजुकेशनल डेटा माइनिंग एंड स्टूडेंट सक्सेस एनालिटिक्स” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में डेटा-आधारित नवाचारों और उनकी उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की । उन्होंने बताया छात्रों की अकादमिक प्रगति, सहभागिता और प्रदर्शन से संबंधित डेटा का विश्लेषण करके सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। विभिन्न डेटा माइनिंग तकनीकों तथा एनालिटिक्स टूल्स के माध्यम से स्टूडेंट सक्सेस को बेहतर बनाने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला।
तृतीय सत्र में वक्ता डॉ. संजीला सागर, वीएसआईटी, मुंबई, ने “एआई फॉर एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड क्वालिटी एन्हांसमेंट” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शैक्षणिक प्रशासन और गुणवत्ता सुधार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एआई-आधारित टूल्स और तकनीकों से परिचित कराया, जो प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने में सहायक हैं। उन्होंने बताया कि एआई के उपयोग से संस्थागत कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है। सत्र में क्वालिटी एश्योरेंस, डेटा मैनेजमेंट और एकेडमिक प्लानिंग से जुड़े अनेक व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किए गए।
अंतिम सत्र में डॉ. संजीला सागर, तथा डॉ. आसिफ रामपुरावाला, वीएसआईटी, मुंबई, द्वारा “यूजिंग एनालिटिक्स फॉर करिकुलम डिजाइन एंड आउटकम असेसमेंट” विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को करिकुलम डिजाइन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने तथा लर्निंग आउटकम्स के मूल्यांकन में डेटा और एनालिटिक्स के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम में 37 से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राज सिंह, आईयूसीटीई, डॉ. सिंधु कृष्णन, वीएसआईटी, मुंबई डॉ. लक्ष्मी पिल्लई, वीएसआईटी, मुंबई तथा सह-संयोजन डॉ.राजा पाठक, आईयूसीटीई, डॉ. संदीप खंडेकर, वीएसआईटी, मुंबई, डॉ. उमेश कोयांडे, वीएसआईटी, मुंबई एवं श्री श्रीनाथ शंकर, वीएसआईटी, मुंबई द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply