
वाराणसी।सनबीम सनबीम एकेडमी, जागृति फाउंडेशन एवं महारानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थान स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में वीरांगना लक्ष्मीबाई की 191वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को भदैनी स्थित जन्मस्थली पर दीपदान कर उनके अमर गाथा को याद किया किया गया।
दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सनबीम एकेडमी के सीईओ रोहन मधोक एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने संयुक्त रूप से वीरांगना की स्मृति में प्रथम दीपक जलाकर किया।
इसके पश्चात जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र के संयोजन मे वीरांगना की जन्म स्थली दीपों से जगमगा उठी। दुर्गा वाहनी का रूप धारण किये हुई बालिकायों ने दीप जलाकर महारानी को याद किया।
मारवाड़ी सेवा संघ संस्कृत उच्चतर विद्यालय के दर्जनों बटुकों ने वेद मंत्रो से वीरांगना लक्ष्मीबाई की स्तुति कर माहौल को पूरी तरह से देश भक्तिमय बना दिया ।
इस अवसर पर रोहन मधोक ने कहा कि खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी लेकिन वह काशी की बेटी थी और हमारा फर्ज बनता है कि हम अपनी बेटी को उसकी वीरता के लिए याद करें। वहीं महारानी लक्ष्मी बाई जन्म स्थान स्मारक समिति के विश्वनाथ यादव ने कहा कि देश की प्रथम महिला वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए और अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा आज उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर हम हमको अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इस अवसर पर जनसंघ के राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि हमें गर्व है कि महारानी लक्ष्मीबाई हमारे मोहल्ले की बेटी थी। राजेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि वीरांगना रानी रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों की लड़ाई में अपना सर्वस्व निछावर कर देश की आजादी में अमूल्य योगदान किया। समाजसेवी धीरज कुमार मिश्र ने कहा कि वीरांगना की जन्मस्थली का और वृहद स्तर पर सुंदरीकरण होना चाहिए।
जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील किया कि वह वीरांगना के नाम पर एक ट्रेन चलाएं ।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रामयश मिश्र ने किया तथा धन्यवाद राजेश्वर त्रिपाठी ने किया ने किया। इस अवसर पर हरिनाथ गौड़, सुरेंद्र,सोनू, नर्मदा गौड़ आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply