
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में एमबीए एवं एमसीए के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. अमन गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि कुलपति एकेटीयू, लखनऊ के कुलपति प्रो. जे पी पाण्डेय ने ऑनलाइन माध्यम से नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। कहा कि आगामी दो वर्षों का सदुपयोग करने के लिए आप सबको समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कहा कि आपसभी को अपने पाठ्यक्रम के अतिरिक्त प्रबंधन एवं तकनीक से सम्बंधित आवश्यक कौशल अवश्य सीखना चाहिए। इनके सहायता से आप सभी अपनी रोजगार की संभावनाओं को एक नए स्तर पर ले जा सकेंगे। अध्यक्षता करते हुए एमएमटीयू के पूर्व कुलपति प्रोफ़ेसर एस के काक ने ऑनलाइन माध्यम से नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में रोजगार की असीम सम्भावना है। इसलिए तकनीक एवं प्रबंधन के प्रशिक्षुओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता में प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि प्रबंध शास्त्र संस्थान बीएचयू के निदेशक प्रो. सुजीत कुमार दुबे थे।
कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर एस के सिंह एवं प्रबंध शास्त्र विभाग के पी एन सिंह ने पाठ्यक्रम एवं अनुशासन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। संयोजन डॉ विनीता कालरा और संचालन गरिमा आनंद ने किया।
