
भाविप वरुणा सेवा संस्थान ( ट्रस्ट ) की ओर से नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा विकसित कृत्रिम हाथ एवं पैरों का मापन के लिए शिविर 29अक्तूबर को अशोक विहार कालोनी (पहड़ियां) वाराणसी फेस 1 के हेडगेवार पार्क में सुबह दस से पांच बजे तक किया जाएगा। उसके तत्पश्चात निःशुल्क वितरण किया जाएगा। संस्था के रमेश लालवानी के अनुसार दिव्यांग पंजीकरण हेतु दिये गये मोबाइल नंबर 9554744440, 9415228263, 9415373415 फोन कर पंजीकरण करा सकते हैं।
