
वाराणसी। सुनो मैं प्रेमचंद आडियो प्रसारण के 972 दिन पुरे होने प्रेमचंद जी कहानियों के सजिव प्रसारण के रविवारिय कार्यक्रम आज प्रेमचंद स्मारक लमही में मुंशी प्रेमचंद की कहानी ” यही मेरा वतन है का संजीव पाठ रंगमंच व फिल्म कलाकार विवेकानंद ब्रम्हचारी जी द्वारा किया गया और कलाकार का सम्मान डा. संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की भूमिका में संस्था निदेशक राजीव गोंड ने कहा कि प्रेमचंद जी की ऐसी कहानी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में नया मोड़ ला दिया था। उक्त कार्यक्रम में सुरेश चंद्र दुबे, हिमांशु श्रीवास्तव, श्रीकेश शुक्ल , प्रदीप श्रीवास्तव, विवेक विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, देव बाबू, अन्य साहित्यकार व साहित्य प्रेमी, ग्रमीण, उपस्थित रहे। राजेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन और मनोज विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
