नागरिक सुरक्षा ने बाबतपुर में किया मार्क डिल

रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य

वाराणसी।नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक व वाराणसी के जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार रविवार को बाबतपुर स्थित गैस प्लांट पर मार्क डिल का आयोजन किया गया।

उक्त मार्क डिल में एनडीआरएफ के जवानों ने तत्परता से बम विस्फोट एवं विस्फोट के पश्चात जनता को सुरक्षा देते हुए उपचार किया।

मास्टर ट्रेनर संदीप के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा के सदस्यों ने कुशलता पूर्वक सहयोग किये।

बम विस्फोट की संकेत मिलते ही नागरिक सुरक्षा की ओर से सायरन बजाकर सभी को सूचित करते हुए आपातकालीन सेवा किया गया।

बम विस्फोट होते ही चारों ओर
अंधेरा छा गया ।साथ ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गया। जैसे ही स्थिति सामान्य हुआ नागरिक सुरक्षा के प्राथमिक चिकित्सा की महिलाओं ने तत्परता से घायलों को सहायता देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल भेजवा।

मार्क डिल डिप्टी कंट्रोलर जितेंद्र देव सिंह एवं संचालन इन्फारुल होडा ने किया।

उक्त कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के चीफ़ वार्डन विनोद गुप्ता,डिप्टी चीफ वार्डन अविनाश अग्रवाल, कन्हैयालाल गुप्ता, वी वी सुंदर शास्त्री, डॉक्टर संजय राय , अभिषेक जायसवाल, दिलीप पांडेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारी
साथ ही साथ नागरिक सुरक्षा के समस्त प्रखंड के सैकड़ों सदस्यगण शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *