वाराणसी। जनपद में संचालित सार्वजनिक पुस्तकालयों के पंजीयन/रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही प्रारम्भ हो चुकी है। विशेष कार्याधिकारी (पुस्तकालय) शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जनपदीय अधिकारियों को दिये गये हैं। उक्त के संबंध में जिला पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप एवं जांच के निर्धारित मानक तय करते हुये उ. प्र. सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला पुस्तकालय समिति की बैठक में प्रत्येक सार्वजनिक पुस्तकालय के आवेदन पत्र पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा कि संबंधित सार्वजनिक पुस्तकालय को उ. प्र. शासन एवं राजा राम मोहनराय पुस्तकालय प्रतिष्ठान कोलकाता की अनुदान योजना हेतु पास है अथवा नही। उक्त के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता मे मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि स्थानीय नगर निकाय/स्वयं सेवी संगठन तथा अन्य ट्रस्ट आदि जिनके द्वारा पुस्तकालय संचालित हो निर्धारित राजकीय जिला पुस्तकालय से प्राप्त कर आवेदन पत्र भर सकते है। आवेदन पत्र भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *