
वाराणसी।वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस किरण एस. ने पदभार संभालने के बाद सबसे पहले काशी कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
काशी की परंपरा के अनुसार, यहां आने वाला हर बड़ा अधिकारी सबसे पहले बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाता है,
क्योंकि काशी की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं के हाथ में मानी जाती है। उसी परंपरा को निभाते हुए नए कमिश्नर ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की और काशी की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए प्रार्थना की।पूजा के दौरान मंदिर के पुजारियों ने उन्हें प्रसाद और रक्षा सूत्र भेंट किया।
इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।बताया जा रहा है कि पूजा के बाद कमिश्नर ने कहा कि काशी कोतवाल के आशीर्वाद से काशी में कानून का राज और मजबूत होगा।

Leave a Reply