
महिला अधिवक्ताओं की भी रही भागीदारी
वाराणसी। संविधान दिवस पर गुरुवार को बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। शाम पांच बजे बार सभागार से शुरू हुई यात्रा गेट नंबर तीन के उत्तर तरफ संविधान की उद्देशिका के होर्डिंग तक पहुंची। अधिवक्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और बाबा साहेब अमर रहें के नारे लगाए। उद्देशिका के नीचे संविधान का पालन करने और उसे अक्षुण्ण रखने की सामूहिक शपथ ली। यात्रा में अनिता सिंह, मंगला प्रसाद एडवोकेट, विनय मौर्य, विशाल आनंद, रुचिका यादव, निशा उपाध्याय, अखिलेश यादव, राहुल सिंह श्रीनेत, किशन यादव, राधेश्याम शर्मा, अनिल कुमार, विजय शंकर यादव और मीरा यादव सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

Leave a Reply