
वाराणसी। रामनगर स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय एवं बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, प्रहलादघाट में तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ।
समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री प्रशान्त किशोर वाजपेयी, राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी तथा विशिष्ट अतिथियों श्रीमती वन्दना सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी (हैण्ड बाॅल/फुटबाॅल) एवं मिसेज इंडिया इंटरनेशनल वीनर, श्रीमती साक्षी पाण्डेय, क्लिनिकल डायटिशियन एवं मिसेज बनारस वीनर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
सर्वप्रथम अतिथियों का बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय तथा प्रहलादघाट के निदेशक श्री मंजुल पाण्डेय ने बैज अलंकरण कर सम्मानित किया।
उपस्थित तीनों अतिथियों ने तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस खेल-कूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल जैसे- बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, दौड़, लम्बी कूद, ऊँची कूद, शाॅट पुट, जैवलिंग थ्रो, रिले रेस, वाॅली बाॅल, शतरंज, कैरम तथा छोटे बच्चों के विभिन्न खेल शामिल हैं।
महाविद्यालय की छात्राओं ने भी इस खेल-कूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा पुरस्कार जीते।
आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय की निदेशक डाक्टर कल्पलता पाण्डेय ने आये हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न तथा अंग वस्त्रम् देकर सम्मानित किया है।
इस अवसर पर बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल प्रहलादघाट की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय, मुख्य मार्केटिंग अधिकारी श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय, खेल प्रभारी श्री सन्तोष तिवारी, श्री चन्द्रदीप कुमार सिंह, अभिनन्दन, श्री तरुण कुमार सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ, छात्र, छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। डोमरी ब्रांच के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply