कबड्डी की प्रतियोगिता अर्दली बाजार

 

वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता वरुणापार जोन का उदय प्रताप इंटर कॉलेज में शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि में सहायक नगर आयुक्त वरुणापार पार जोन ,खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डॉ रमेश सिंह उदय प्रताप इंटर कॉलेज उपस्थित रहे। कार्यक्रम वरुणापार जोन में प्रारंभिक स्तर पर एथलेटिक्स गेम 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, तथा 3000 मीटर, ऊंची कूद, लंबी कूद ,गोला फेक ,वॉलीबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं बालक व बालिका वर्ग विभिन्न आयु वर्ग की श्रेणी में यू.पी. कॉलेज के मैदान पर आयोजित की जा रही है, कबड्डी की प्रतियोगिता अर्दली बाजार में किया जा रहा है तथा अन्य प्रतियोगिताएं जैसे चिनup रस्सी कूद, रस्साकसी , खो- खो प्रतियोगिताएं जोन के स्तर पर विद्यालय वार किया जा रहा है एथलेटिक्स के सभी इवेंटों का विद्यालय बार प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 300 मीटर की दौड़ में उदय प्रताप एवं इंटर कॉलेज, उदय प्रताप पब्लिक स्कूल , 2070 बच्चों ने प्रतिभा किया इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में वैभव यादव, मोहम्मद आलम ,स्नेहलता, वसीम रजा नितेश यादव, भैया लाल सिंह, जितेंद्र तिवारी, सत्येंद्र बहादुर श्रीवास्तव , जितेंद्र कुमार पांडे,राम ललित पटेल खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच आदि का सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *