रिपोर्ट उमाशंकर सिंह

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित मधुपुर में मंगलवार को सांय रामलीला में फुलवारी का मंचन किया गया। माता सीता जी तथा प्रभु श्री राम जी का मिलन सखियों के माध्यम से हुआ। गुरु विश्वामित्र के साथ गौरी पूजन किया गया। गुरु विश्वामित्र से प्रभु श्री राम जी ने फुलवारी देखने की इच्छा व्यक्त की। गुरु विश्वामित्र के आदेश पाकर प्रभु श्री राम,लक्ष्मण फुलवारी देखने निकले।

रामलीला मंचन में ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह,जय किशन प्रजापति, उमा शंकर सिंह, सुरेश केशरी, सच्चिदानंद उपाध्याय, चंदन विश्वकर्मा,अचल सेठ, संतोष सिंह, सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *