वाराणसी। उदय प्रताप कालेज स्थित आरएसएमटी में एमबीए एवं एमसीए के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। योग प्रशिक्षक अरुण कुमार सिंह ने योग के विभिन्न आसनों पर कार्यशाला आयोजित की। संचालन अनुराग सिंह ने किया।

आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रीतम माहिच ने जीवन के मानसिक और आध्यात्मिक पक्ष पर विस्तृत परिचर्चा की। नदीम अंसारी, निदेशक, ब्लू रेंजर ने साइबर सिक्योरिटी में उपलभ्ध रोजगार के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

ऑटोमेशन हुए क्लाउड सलूशन के निदेशक अशोक गहलोत और गौरव कथूरिया, विपणन प्रमुख ने कृतिम बुद्धिमत्ता एवं ब्लॉक चेन तकनीक पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उद्यमिता के गुणों को समझने के के लिए नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, आई आई टी बीएचयू ले जाया गया। संचालन अनुराग सिंह,डॉ विनीता कालरा,डा.संजय सिंह, पीएन सिंह, सुजीत सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *