वाराणसी ।फिलखाना, शिवाला स्थित श्री कृष्णा ग्रैंड होटल का का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि संकट मोचन मंदिर के महंत एवं आईआईटी बीएचयू में प्रोफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्रा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर संकट मोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्रा ने कहा कि काशी हमेशा से एक तीर्थ स्थल के रूप में जानी जाती है। बाबा विश्वनाथ द्वारा बसाई गई नगरी है और इसका कण ।कण भगवान शिव का स्वरूप है और हमको भी काशी को इस रूप में लेना चाहिए। काशी के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए इसका विकास हो। पूरे विश्व में काशी तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है और यहां के रहने वाले उनके गड़ हैं ।काशी मे बाहर से जो भी आए उनका बाबा के भक्त के रूप में भव्य स्वागत हो यही काशी की परंपरा रही है।

 

समारोह के विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेणुका रानी मिश्रा, नौसेना के कमांडिंग ऑफिसर राहुल मिश्रा रहे ।

आए हुए अतिथियों का होटल निर्देशिका श्रीमती कौशल्या मिश्रा एवं निदेशक गोपाल मिश्रा ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम से उनका अभिनंदन किया । आए हुए अतिथियों का स्वागत होटल के मैनेजर हरिओम सिंह एवं अंगद सिंह ने किया ।

इस अवसर पर महामना इंटर कॉलेज के प्राचार्य संजय प्रियदर्शी, डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा, प्रमोद पांडे समाजसेवी रामयश मिश्र, बच्ची शुक्ला, शकील हैदर, होरीलाल भरतलाल सहित काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *