
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज के छात्रों का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को डीएम और पुलिस कमिश्नर से मिला। छात्रों ने पत्रक के माध्यम से कालेज में हास्टल खोलवाने की मांग की। छात्र नेताओं का कहना है कि आश्वासन के वावजूद कालेज प्रशासन द्वारा हास्टल नहीं खोला जा रहा है। जिससे अध्यापन में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने कहा कि हास्टल समेत अन्य मांगों को लेकर वे धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
