
आरएसएमटी में ओरियंटेशन प्रोग्राम
वाराणसी। राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में एमबीए एवं एमसीए के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में संजय कामलेकर ने कहा कि आप भविष्य में जो भी करियर का विकल्प चुने, उसके लिए आवश्यक यह है हम अपने व्यक्तिगत मजबूती एवं कमजोर पहलू पर ध्यान दे। यदि हम ऐसा करने में सफल हो जाते है तो निश्चित तौर पर कॉर्पोरेट दुनिया आपका स्वागत करने के लिए तैयार खड़ी है।
सपना सिंह ने व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला।
डिप्टी वाईस प्रेजिडेंट एचडीएफसी बैंक ने सौरभ महाराज ने बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों एवं आवश्यक कौशल पर बातें साझा की।
डॉ. तनु सिंह और डॉ. शकुंतला कुशवाहा ने तनाव प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रो. अमन गुप्ता ने किया। संचालन डा संजय कुमार सिंह, पी एन सिंह, अनुराग सिंह,आनंद मोहन पांडेय, विजय पांडेय,गरिमा आनंद,डा.विनिता कालरा,आशुतोष श्रीवास्तव आदि ने किया।
