
वाराणसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में टोयटा किरलोस्कर प्रा0लि0 से टी-टीईपी कार्यक्रम के तहत् आटो मोबाइल सेक्टर में प्रशिक्षण हेतु समझौते पर त्रिपक्षीय हस्ताक्षरित किया गया।
प्रधानाचार्य अरूण कुमार यादव ने बताया कि उक्त त्रिपक्षीय समझौते से संस्थान के प्रशिक्षार्थियों के गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा संस्थान में उच्चीकृत मशीनो पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा तथा प्रशिक्षण उपरान्त प्रशिक्षार्थी टोयटा के बिभिन्न प्रतिष्ठानों में सेवायोजित भी हो सकेगे। इस अवसर पर बैगेलोर से टोयटा किरलोस्कर मोटर प्रा0लि0 के जनरल मैनेजर वाइजलाइन सिंह मणि, अतुल दवाक, राजेन्द्र टोयटा के डीलर प्रिसिपल राहुल गोयनका, ब्रिकमजीत, सहित संस्थान के कार्यदेशक, शारदा प्रसाद, नित्यानन्द कौशिक, अनुदेशक माता दायाल श्रीवास्तव, अजीत पाल, सहित अन्य अधिकारीगण शामिल रहे।
