छात्रों का धरना-प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी

 

 

वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में छात्रों ने हास्टल खोलने की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि छात्रावास ना होने से उन्हें पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। बाद में कैंपस के मुख्य द्वार को बंद बंद कर दिया। छात्रों ने गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से मिलकर पत्रक के माध्यम से छात्रावास के लिए गुहार लगाई। तालाबंदी के चलते प्रशासनिक भवन में कर्मचारी फंसे हुए हैं। देर शाम परिसर में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त करा दिया। दशहरा की छुट्टी के बाद वार्ता कराने का आश्वासन दिया।

छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व महामंत्री शिवम् सिंह बाबू, विवेकानंद सिंह, अंकित आदि छात्र शामिल थे। उधर प्राचार्य का कहना है कि छात्रावास बंद करने का निर्णय प्रबंध समिति का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *