
न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में शुक्रवार को देर शाम प्राण प्रतिष्ठा से पूजा समारोह का शुभारंभ हुआ। पंडाल में दर्शनार्थियों की खासी भीड़ रही। प्रतिमा में मां दुर्गा की गोद में श्री गणेश, कार्तिकेय,मां लक्ष्मी और मां सरस्वती गोद में विराजमान हैं। प्रतिमा के उपर ब्रम्हा, विष्णु और महेश है। पंडाल को कोयम्बतूर तमिलनाडु के आदियोगी शिव मंदिर का प्रतिरूप प्रदान किया गया है। क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सजावट मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार अच्छू,संरक्षक संजय श्रीवास्तव मोले,अशोक सिंह,संजय विश्वकर्मा के अनुसार दर्शनार्थियों को वापसी में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा का दर्शन होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे और वायलेटिंयर तैनात किया गया है। अग्निशमन की व्यवस्था है।
