वाराणसी।देश के विख्यात परिव्राजक संत श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी की उपस्थिति में काशी में नवंबर में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ से देश के लब्धप्रतिष्ठ लोगों को जोड़ने का क्रम जारी है। इसी क्रम में महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री शिवपूजन शास्त्री जी के नेतृत्व में समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को झारखंड प्रांत के पूर्व डीजीपी भारतीय पुलिस सेवा के कमल नयन चौबे जी से मिला। शास्त्री जी ने उन्हें दिनांक 20 से 27 नवंबर तक आयोजित महायज्ञ के बारे में बताया। यज्ञ के दौरान 11000 लोगों द्वारा मां गंगा के तट पर समवेत शंख घोष के ऐतिहासिक कार्यक्रम के बारे में जानकर पूर्व डीजीपी अत्यंत प्रसन्न हुए।

शास्त्री जी ने उन्हें सम्मानित कर आयोजन समिति का संरक्षक बनाया।

पूर्व डीजीपी महायज्ञ आयोजन स्थल पर पहुंचे तथा वहां चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा कर व्यवस्था संबंधी उपयुक्त सुझाव दिए। जिसे आयोजन समिति द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया।

शास्त्री जी ने निमंत्रण पत्र देकर आईएएस एवं लोकसेवा आयोग के सदस्य राजीव नयन चौबे को भी महायज्ञ में आमंत्रित किया। जिसपर पूर्व डीजीपी ने उनकी सहभागिता का वचन दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने सहर्ष महायज्ञ में सहभागिता का संकल्प लिया।

समिति के सचिव एवं देहरादून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डाक्टर धीरेन्द्र तिवारी ने अग्रणी समाजसेवी उमाशंकर चौबे, कृष्ण शुक्ला, मदन उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय उपाध्यक्ष बीजेपी युवा प्रकोष्ठ वाराणसी, व्यावसायी मोहित मिश्रा आदि को आयोजन समिति का सदस्य बनाकर उनलोगों के उपयुक्त कार्य भार सौंपा।

इस अवसर पर शैलेंद्र चौबे , यज्ञेश त्रिपाठी ,ब्रह्मानंद उपाध्या, मुन्ना चौबे, अरविंद सिंह ,कमलेश चौबे श्यामसुन्दर दुबे दिनेश तिवारी ,महबीर चौबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *