वाराणसी। वाराणसी शहर रहस्यमयी वायरल बुखार की चपेट में होने के कारण अपने नैतिक दायित्व को समझते हुए अधिवक्ता उत्थान समिति का प्रतिनिधि मंडल पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस से मिला।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिग्विजय सिंह से मिलकर रहस्यमयी बुखार पर चर्चा की। रहस्यमयी बुखार के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी लिया और हर संभव मदद करने को कहा। प्रतिनिधि मंडल में विनोद पांडेय भैयाजी,रूद्र पाठक. संजीवन यादव, मनीष राय, प्रभुनरायन यादव,पंकज पांडेय,विजय जायसवाल, ज्ञान प्रकाश राय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *