वाराणसी । संपूर्ण विश्व में भारतीय सनातन संस्कृति एवं धर्म के प्रचार प्रसार में संलग्न जगतगुरु साईं माँ लक्ष्मी देवी मिश्रा जी के काशी स्थित शक्तिधाम आश्रम पूजा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन हरिशचंद्र घाट रोड स्थित शक्तिधाम आश्रम में किया गया । शक्तिधामआश्रम में महा अष्टमी को सायं आयोजित समारोह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकटरमण घनपाठी, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश वर्मा ने उपस्थित होकर माता का पूजन अर्चन किया और आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर शक्ति धाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया। कार्यक्रम में आश्रम के स्वामी परमेश्वरानंदजी महाराज,महंत अनंतदास जी महाराज,डेविड ओग्रेडी सहित गणमान्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *