
पितरों का आशीर्वाद और अपनों का साथ से समस्त कार्य पूर्ण होते हैं
प्रयागराज।तहसील कोरांव अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जोरवट के देवीधाम नगर परिसर में माता दक्खिनी का मंदिर विराजमान है।हर खास पर्व पर प्रवीण द्विवेदी एवम समस्त ग्राम वासियो के सहयोग द्वारा पूजाअर्चन व आरती,सुंदरकांड पाठ ,प्रसाद वितरण किया जाता रहा है। इस नवरात्र के नवमी पर भी कन्या पूजन,आरती, दिव्य प्रसाद का वितरण किया गया। माता का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूजा अर्चन कर दिव्य प्रसाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन दक्खिनी माता मंदिर पुजनोत्सव समिति द्वारा देवीधाम नगर जोरवट प्रयागराज उत्तर प्रदेश में किया गया।
आयोजन में संयोजक,संचालक प्रवीण द्विवेदी लठियाही, शिव शंकर प्रजापति महात्मा, विजय यादव बाबा, दिनेश यादव मोदी,चंद्र प्रकाश प्रजापति पप्पू, साहब लाल यादव, विजयकांत तिवारी, संदीप मिश्रा,मदन प्रजापति, मुकेश यादव , लालू यादव ,शशि कुमार प्रजापति, विकास कुमार गुप्ता,चन्द्रजीत प्रजापति, सुनील मिश्रा कुट्टू,अखिलेश द्विवेदी,शुभम द्विवेदी,भारत प्रजापति, श्री योगेश द्विवेदी ग्रामप्रधान, बालकृष्ण मिश्रा,बल्ले मिश्रा, रमाकांत यादव ,एवम ग्राम के बुजुर्ग बच्चे महिलाएं ,कार्यक्रम में शामिल रहे ।
