स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने किया शस्त्र पूजन

रिपोर्ट प्रकाश आचार्य 

वाराणसी । अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य तथा अच्छाई पर बुराई के महा प्रतीक पर्व विजयादशमी के अवसर पर काशी में लोगों ने देवी की आराधना कर शस्त्र का पूजन किया। इस अवसर पर लोगों ने मां से कामना की कि इस समय काशी सहित प्रदेश में फैली अज्ञात बीमारी को दूर कर काशीवासियों को स्वस्थ बनाएं।

मंगलवार को नवापुरा दारानगर स्थित नंद कटरा पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने हर्षोल्लास के साथ मां महिषासुर मर्दिनी की बड़ी प्रतिमा के समक्ष शस्त्र पूजन का आयोजन किया।

प्रारंभ में कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने पंडित मिथिलेश शुक्ला “बिहारी” के आचार्यत्व में विधिवत पूजन अर्चन व मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ किया।

उक्त अवसर पर अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने बताया कि भगवान श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की आराधना की थी और साथ ही शस्त्र का पूजन भी किया था। तभी से सनातन धर्म के लोग क्रोध पर क्षमा, अज्ञानता पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य का महा विजय पर्व दशहरा हर्षोल्लाह के साथ मनाते चले आ रहे हैं।

इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को विजयदशमी के दिन सन 1954 से चली आ रही शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन कमेटी परिवार ने किया। जिसमें समाज परिवार के सैकड़ो संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

आगंतुकों का स्वागत कमेटी के महामंत्री सतीश कुमार सिंह तथा धन्यवाद प्रकाश कोषाध्यक्ष विष्णु सेठ ने किया।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सरोज सेठ, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, मुरली मनोहर सिंह, किशोर कुमार सेठ, डॉ कैलाश सिंह विकास, सुरेंद्र सोनी, सतीश कुमार सिंह, विष्णु सेठ, घनश्याम सेठ, अनुज गौतम, राजू वर्मा, सत्य प्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ सहित समाज के सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *