मधुपुर में रावण वध व राजगद्दी का मंचन

रिपोर्ट उमाशंकर सिंह

 

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित मधुपुर में आज अयोध्या की आदर्श रामलीला एवं रासलीला संस्थान के स्वामी विजय दुबे महाराज के साथ राहुल उपाध्याय, पप्पू तिवारी ,तोताराम कृष्णा दुबे, राकेश दुबे,शत्रुघ्न दुबे अनिल दुबे, सुनील तिवारी सहित 17 कलाकारो ने अपनी शानदार कला को प्रदर्शित कर आमजन का मनमोह लिया।

आज रामलीला मंचन में रावण वध के साथ भगवान श्री राम को राजगद्दी दी गई।

आज के मुख्य अतिथि अपना दल के जिला अध्यक्ष सतनारायण सिंह पटेल रहे । जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा देवी तथा अजीत की गरिमामय उपस्थिति रही। आज रामलीला मंचन का अंतिम दिन रहा। रामलीला मंचन देखने के लिए आस्थावान बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *