प्रतिमा का विसर्जन आज

वाराणसी। वरूणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से दशहरा पर आयोजित भव्य भंडारा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपराह्न तीन बजे से आरंभ हुआ भंडारा देर रात एक बजे तक चला। पंडाल में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। न्यू डी-लाइट क्लब के भंडारा में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन होगा। संयोजन में क्लब के संरक्षक संजय श्रीवास्तव मोले, अशोक सिंह, अध्यक्ष मनोज कुमार अच्छू,संजय विश्वकर्मा,दिलीप सोनकर, अभिषेक मौर्या,रमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि समेत क्षेत्र के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *