
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा का बुधवार को देर शाम पहड़ियां पोखरे पर विसर्जन किया गया। धूमधाम से निकली विसर्जन जुलूस में क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और नागरिकों ने माता रानी को विदाई दी। क्लब की ओर से मंगलवार को भव्य भंडारा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपराह्न तीन बजे से आरंभ हुआ भंडारा देर रात एक बजे तक चला। संयोजन में क्लब के संरक्षक संजय श्रीवास्तव मोले, अशोक सिंह, अध्यक्ष मनोज कुमार अच्छू,संजय विश्वकर्मा,दिलीप सोनकर, अभिषेक मौर्या,रमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि समेत क्षेत्र के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
