वाराणसी। नागरिक सुरक्षा के तीन वरिष्ठ वार्डेनों को लखनऊ में नागरिक सुरक्षा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा के अनुसार विशिष्ट योगदान के लिए वाराणसी के तीन वरिष्ठ वार्डेन कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, भेलुपुर के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अभिषेक जायसवाल और कोतवाली प्रखंड के धर्मेन्द्र गौतम को 30 अक्टूबर को लखनऊ के जुबली इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण और नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा निदेशक नागरिक सुरक्षा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *