वाराणसी। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अभियान के अंर्तगत “मेरी माटी, मेरा देश” कार्यक्रम के तहत जनपद वाराणसी की “अमृत कलश” यात्रा का प्रस्थान समारोह का आयोजन जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग द्वारा गुरुवार को शहीद उद्यान, नगर निगम, सिगरा में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सभी विकास खण्डों के गावों, नगर निगम के सभी वार्डों तथा नगर पंचायत गंगापुर से एकत्रित मिट्टी और अक्षत को 10 कलश में एकत्र कर नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों को समारोह पूर्वक सौंपा गया। जिसे लेकर वे प्रदेश की राजधानी लखनऊ और वहां से देश की राजधानी दिल्ली जायेंगे। जहां पर देशभर एकत्र की गई मिट्टी को अमृत वाटिका में रखा जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधायक त्रिभुवन राम, सुनील पटेल, विधान परिषद सदस्य एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने शहीद प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर सोनी सेठ, पवन चौबे और अनिल कुमार द्वारा देश भक्ति पर आधारित नृत्य और गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने अंगवस्त्रम और पुष्प प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र डा० सुभाष चन्द्र यादव तथा संचालन आशुतोष पांडेय ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक मायाशंकर पाठक, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, केदार नाथ सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, मधुकर चित्रांश, साधना वेदांती, ई० अशोक यादव, जिला विकास अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, कपिलदेव राम, जिला आपूर्ति अधिकारी उमेश कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और अध्यापक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा, एन सी सी, स्काउट गाइड के जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *