वाराणसी। 28/29 अक्टूबर को लगने वाले खंड चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दृश्य होगा। काशी में ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1:05 मध्य रात्रि 1:44 पर एवं मोक्ष 2: 23 पर होगा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के परंपरानुसार ग्रहण काल के 2 घंटे पूर्व मंदिर का कपाट बंद होने की परंपरा रही है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर में होने वाले समस्त आरती अपने समय पर संपादित होंगी। रात्रि श्रृंगार आरती में फल का भोग लगेगा। शयन आरती के बाद मंदिर गर्भगृह सहित सम्पूर्ण विग्रहो की सम्यक् सफाई के बाद बाबा विश्वनाथ जी के ऊपर एक विल्वपत्र चढाकर मंदिर का कपाट बन्द होगा। 29 अक्टूबर को प्रातः काल में 2:30 से 3:00 बजे तक मोक्ष पूजा होगी। उसके बाद 3:00 बजे से 4:00 बजे मंगला आरती होगी, मंगला आरती के पश्चात 4:15 बजे संपूर्ण आम भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *