
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को प्राचार्य कार्यालय में ज्ञानप दिया। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर दस दिन में वार्ता कर समाधान का आश्वासन मिला था। छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर सिंह पूर्व महामंत्री शिवम् का कहना है कि मांगे पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे।
