वाराणसी। राज्य हिन्दी संस्थान वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए राज्य हिन्दी संस्थान उप्र वाराणसी द्वारा भाषा शिक्षण को रोचक, आकर्षक एवं बोधगम्य बनाने हेतु दो दिवसीय राज्य स्तरीय टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। यह प्रतियोगिता राजकीय / सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षकों द्वारा कक्षा 9 से 12 माध्यमिक स्तर के बच्चों हेतु हिन्दी भाषा के विविध आयामो व अवधारणाओं पर आधारित टीएलएम का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जनपद वाराणसी को शिक्षिका ज्योति पाल, द्वितीय स्थान पर नेहा मिश्रा, शाहजहाँपुर तथा तृतीय स्थान पर बेनजीर खालिदा बाराबंकी को प्राप्त हुआ।

निर्णायक मण्डल में डॉ. चन्द्रकला त्रिपाठी, प्रोफेसर महिला महाविद्यालय बी0एच0यू0, डॉ० राम सुधार सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष यू०पी० कालेज तथा प्रो० समीर पाठक डी०ए०वी० डिग्री कालेज वाराणसी द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गयी। संस्थान की निदेशक डॉ० ऋचा जोशी, तथा डॉ० राम सुधार सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी यू०पी० कॉलेज, वाराणसी द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अवधेश तथा सह प्रभारी डॉ० प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *