
वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र नेता राहुल सोनकर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा डॉ उमाशंकर यादव, जिला अध्यक्ष सुजीत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव छात्र सभा,संदीप सिंह स्वर्णकार,पूर्व महासचिव गणेश यादव, प्रदेश सचिव सोमनाथ यादव, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष काशी विद्यापीठ रवि सोनकर, पूर्व मीडिया प्रभारी मनोज यादव गोलू अनुराग यादव निशु,शुभम यादव, मनीष पाण्डेय,मयंक यादव,अमन यादव, विमलेश यादव विमलेश यादव, डॉ अनिश सोनकर, संतोष सोनकर, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष रोशन कुमार, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुप्ता, शुभम पाल बधाई दी है।
