
वाराणसी। सोनारपुर स्थित गोडीया मठ आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ चिकित्सा व समाजसेवी डा सुनील यादव (लेप्रोस्कोपिक सर्जन व इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट) को रुलर डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउन्डेशन ने सम्मानित किया।
डा सुनील यादव को काशी काव्य सम्मान समारोह में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर न्यास के अध्यक्ष श्री नागेन्द्र पांडे द्वारा चिकित्सा व समाजसेवा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान से नवाजा गया ।
ज्ञातव्य हो कि डॉक्टर सुनील यादव (लेप्रोस्कोपिक सर्जन) पूर्व सहायक प्रोफ़ेसर, डी वाइ पाटिल यूनिवसिटी ने सहयोगी डॉक्टर सन्ध्या यादव, (पूर्व वरिष्ठ रेसिडेंट आइएमएस बीएचयू )के साथ समय-समय पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गरीब बस्तियों में सेवा भाव के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सीय परामर्श, जांच व दवाइयां उपल्ब्ध करवाते रहते हैं।
डा सुनील यादव आप ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर मरीजों के रोगों से बचाने के साथ ही उनके स्वास्थ की देखभाल में सहयोग देते रहते हैं।
प्रो बृज भूषण तिवारी, अरविन्द कुमार आज़ाद, डॉ विभा रानी श्रीवास्तव ने डा सुनील यादव के सम्मानित होने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है
