वाराणसी। भारत विकास परिषद वरुणा सेवा संस्थान (ट्रस्ट) की ओर से नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा रविवार को आधुनिक कृत्रिम हाथ एवं पैरों का मापन नि: शुल्क शिविर आयोजित किया गया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की शिविर में कुल 153 लाभार्थियों की जांच कृत्रिम हाथ एवं पैर लगाने हेतु किया गया। 26 लाभार्थियों का कैलीपर हेतु माप हुआ। 22 लाभार्थियों को हाथ एवं 47 लाभार्थियों को पैर लगाए जायेंगे। 7 लाभार्थियों को आपेरशन हेतु चयनित किया गया। चयनित लाभार्थियों को कैलीपर, कृत्रिम हाथ एवं पैर आगामी माह में निःशुल्क वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रमेश लालवानी एवं वर्तमान अध्यक्ष डॉ इंदु सिंह ने कहा कि ट्रस्ट हमेशा निःशक्त एवं दिव्यांग जनों की सेवा के लिये तत्पर है और सदा रहेगा। ट्रस्ट के सचिव विवेक सूद ने कहा कि ट्रस्ट का का ये प्रयास रहा है कोई दिव्यांग बंधु इस कैम्प के लाभ से वंचित न रह जाये।

भारत विकास परिषद कि केंद्रीय दायित्वधारी ब्रहमानंद पेशवानी, डॉक्टर शिप्रा धर, क्षेत्रीय दायित्वधारी नवीन श्रीवास्तव प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल, प्रांतीय महासचिव रवि जायसवाल ने शाखा के सेवा कार्यों की भूरी- भूरी प्रसंशा की और सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सी ए आलोक शिवाजी, सदस्य एवं पुनर्वास केंद्र ‘समर्पण’ के केंद्र प्रभारी पंकज कुमार सिंह, भारत विकास परिषद वरुणा शाखा के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव महिला संयोजिका रचना भनोट आयोजन में सराहनीय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *