वाराणसी। अन्न-धन की देवी माता अन्नपूर्णा देवी जी का इस बार पांच दिनों तक भक्तों पर अपना आशीर्वाद बरसाएंगी। बाबा के आंगन में विराजमान मां के दर्शन 10 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगे।

पहले तीन से चार दिन ही माता के दर्शन होते थे। तिथियों के हेरफेर के कारण पहली बार ऐसा हो रहा है।

माता के दर्शन 10 से 14 नवंबर पांच दिनों तक होंगे। इस बार धनतेरस 10 नवंबर को पड़ रहा है। 11 नवंबर को छोटी दीपावली, 12 को दीपावली और 13 को सोमवती अमावस्या है। 14 नवंबर को अन्नकूट की झांकी सजाई जाएगी। मंदिर के महंत शंकर पुरी के अनुसार धनतेरस से स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के विग्रहों के दर्शन शुरू होंगे।

दर्शन-पूजन का क्रम 14 नवंबर तक चलेगा। अन्नकूट की झांकी के बाद मध्य रात्रि में दर्शन-पूजन अगले साल तक के लिए बंद हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *