वाराणसी। बरनवाल महिला समिति द्वारा डांडिया रास का कार्यक्रम बरनवाल सेवा सदन (बड़ी पियरी) में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । महिला समिति की संरक्षक अन्जू बरनवाल के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माता रानी के आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की गई । डीजे की धुन पर महिलाएँ और बच्चे जमकर थिरके । सभी ने डांडिया के कार्यक्रम का भरपूर आनन्द उठाया ।

संचालन में अध्यक्ष सुषया कौशिक, मंत्री नीलू बरनवाल, कोषाध्यक्ष कीर्तन बरनवाल, उपाध्यक्ष रंजना बरनवाल, सुषमा बरसवाल और अंजू, सिन्धु, पुष्पा, पूनम, सारिका, नीतू, शालिनी, सोनी, दीपा, ज्योति का विशेष योगदान रहा। महिला समिति की अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *