वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केन्द्र ट्रस्ट लमही द्वारा प्रतिदिन आयोजित सुनो मैं प्रेमचंद आडियो प्रसारण के 986 दिन पूरे होने पर प्रेमचंद की कहानियों के सजीव प्रसारण कार्यक्रम में प्रेमचंद स्मारक लमही में मुंशी प्रेमचंद की बाल कहानी रामलीला का सजीव पाठ कलाकार अमलेश श्रीवास्तव ने किया। कलाकार का सम्मान प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने किया। संस्था निदेशक राजीव गोंड ने कहा बड़े खुशी का पल है कि आज से प्रेमचंद के गांव की रामलीला शुरू हो रहा है। इस अवसर पर अमन श्रीवास्तव , ममता श्रीवास्तव, अनु श्रीवास्तव अनुराग सिंह, पवन, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, राहुल, विनय, जवाहर देव बाबू सुरेश चंद्र दुबे आदि थे। संचालन मनोज विश्वकर्मा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *