
वाराणसी। सीएसआईआर – राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ की तरफ से मिशन अरोमा के तहत कृषि तकनीकी अधिकारी डॉ. सुरेश शर्मा व शोध छात्र विकास प्रताप सिंह, दिनेश सिंह ने हल्दी की वैज्ञानिक खेती एवं हल्दी की पत्तियों से सगंध तेल निकालने के विषय में नरायनपु (वाराणसी) में किसानों को जानकारी दी। डॉ. सुरेश शर्मा ने हल्दी की पत्तियों से आश्वन विधि द्वारा सगंध तेल निकालने व उसके महत्त्व पर पर प्रकाश डाला । क्षेत्र के सम्मानित किसान अजीत कुमार सिंह ने हल्दी की उन्नत किस्मों की खेती की जा रही है। जिसके माध्यम से वह किसानों की आय दोगुनी तथा उनके जीवन को नया आयाम देने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। इस अवसर पर रोहित पाठक, अजीत कुमार सिंह, पियूष यादव, चंदा पाठक, मंगल चौहान, अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद थे।
