
वाराणसी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में पूर्व कुल 21 कूड़ाघर स्थापित थे, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के क्रम में 6 कूड़ाघर को बन्द करा दिया गया है। इन स्थानों पर पीसीटीएस लगाकर कूड़ा उठाने की कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम द्वारा वर्ममान में सभी कूड़ाघरों में पोर्टेबल कॉम्पेक्टर ट्रांस्फर स्टेशन (पी०सी०टी०एस०) बनाये जाने की निविदा प्रक्रिया में है। निविदा की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अगले वर्ष 31 अप्रैल तक इसे पूर्ण कराते हुए सभी कूड़ाघर बन्द कर दिया जायेगा। जिससे शहर में कोई गन्दगी नही दिखेगी।
