वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज परमानंदपुर में सोमवार को खादी और ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार द्वारा “ खादी महोत्सव “ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वकृत्त्व प्रतियोगिता का आयोजन “वोकल फॉर लोकल फॉर ग्लोबल :आत्मनिर्भर भारत का मंत्र” विषय पर किया गया।‌महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग एवं गांधी अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित हुआ। गांधी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. आकाश ने बताया कि महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन से पुरा ब्रितानी साम्राज्य हिल गया था। आज पुनः इस बात की आवश्यकता है कि हम अपने स्थानीय उत्पाद को उच्चतम स्तर प्रदान करे एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसका बाज़ारीकरण करे । कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रतिभाग किया और आत्मनिर्भर भारत के मार्ग को और बेहतर बनाने हेतु अपने सुझाव दिये ।

कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्रिया यादव , द्वितीय स्थान पर श्वेता गौड़ एवं तृतीय स्थान पर शिवंगी श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ। डॉ सोनम चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो अर्चना सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएँ संप्रेषित की एवं आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम मे निर्णायक की भूमिका राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ पूनम राय एवं समाजशास्त्र विभाग की डॉ बंदिनी ने निभायी। इस अवसर पर डॉ निशा पाठक , डॉ प्रतिमा त्रिपाठी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *