
वाराणसी। औसानगंज स्थित डीएवी इंटर कॉलेज मैं चतुर्थ श्रेणी के वरिष्ठ कर्मचारी रहे शैलेंद्र नाथ मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। 38 वर्ष की लंबी सेवा अवधि के बाद सेवानिवृत्त हुए शैलेंद्र नाथ को भव्य समारोह में विदाई दी गयी। विद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने सर्वप्रथम माल्यार्पण, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं श्रीरामचरित मानस भेंट कर उनका अभिनंदन किया। ततपश्चात समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी शैलेन्द्र नाथ का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने कहा कि शैलेंद्र नाथ अत्यंत परिश्रमी कर्तव्ययोगी होने के साथ साथ निष्ठावान एवं ईमानदारी की मिसाल रहे। 1 फरवरी 1985 में जब से उन्होंने डीएवी की सेवा प्रारंभ की अपना सर्वस्व जीवन निस्वार्थ भाव से समर्पित कर दिया। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह ने कहा कि शैलेंद्र नाथ जी की सेवा अवधि हम सबके लिए अविस्मरणीय रही है, काम के प्रति उनका समर्पण अन्य कर्मचारियों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यकारी प्रधानाचार्य ध्रुव कुमार शर्मा, डॉ. विवेक कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षित सिंह, डॉ. शिवकुमार, अशोक कुमार यादव, अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, संगीता ल्यूक, प्रदीप गुप्ता, चंद्रदेव मिश्रा आदि सहित समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
