वाराणसी। भाजपा की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के उपलक्ष्य में कैंट विधानसभा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर करार दिया।

महमूरगंज स्थित शगुन लान में महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम व्यापक विजन वाला कानून है। इस कानून की ताकत से परिवार से लेकर समाज तक हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की सनातन संस्कृति को देश के लोकतंत्र में चरितार्थ कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने नारी सुरक्षा नारी सम्मान तथा नई स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत 8.99 करोड़ लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी शक्ति को उसका अधिकार देने वाला यह अभूतपूर्व निर्णय एक विकसित समर्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा।

सम्मेलन का संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री प्रज्ञा पांडेय तथा अध्यक्षीय उद्बोधन व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष कुसुम पटेल ने दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, डॉ ज्योत्सना श्रीवास्तव, मीना चौबे, डॉ वीणा पांडेय, आशा गुप्ता, साधना वेदांती, डॉ गीता शास्त्री, आरती पाठक, साधना पांडेय, सीमा तिवारी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *