
वाराणसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में मंगलवार को अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन हुआ। जिसमें राजकीय एवं निजी अधिष्ठानों ने प्रतिभाग किया। अप्रेन्टिसशिप मेला में 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया तथा अधिष्ठानों द्वारा 06 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मेले में मुख्य रूप से संस्थान के प्रधानाचार्य अरूण कुमार यादव, अप्रेन्टिस मेला प्रभारी शुभम कुमार, राम लखन राम, गोरख नाथ, अजय प्रताप, राकेश कुमार, शिव कुमार, राजेन्द्र सिंह राणा, कान्ता प्रसाद यादव, एवं संस्थान के अन्य समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
