
वाराणसी। काशी के नागरिक सुरक्षा के तीन वरिष्ठ वार्डेनों को लखनऊ में निदेशक नागरिक सुरक्षा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा वेबसाइट का भी शुभारंभ हुआ। लखनऊ में सिटी स्टेशन स्थित जुबली इंटर कालेज में आयोजित ब्लैक आउट माकड्रिल और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण और नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने विशिष्ट योगदान के लिए डिप्टी डिवीजनल वार्डेन कलेक्ट्रेट (प्रखंड) अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल (भेलूपुर)और धर्मेन्द्र गौतम को निदेशक नागरिक सुरक्षा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। समारोह में अपर मुख्य सचिव नागरिक सुरक्षा रजनीश गुप्ता, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल,विशेष सचिव नागरिक सुरक्षा मनोज राय, संयुक्त सचिव नागरिक सुरक्षा ओमप्रकाश पांडेय आदि थे। तीन वरिष्ठ वार्डेन को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,डा.पीयूष पांडेय,अयन बोस,दिलीप पांडेय, जयराज विश्वकर्मा, सुरैया बानों,सर्वेश्वराय, जयप्रकाश,कंचन गुप्ता,श्यामोहन मिश्रा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं
