वाराणसी। सपा कार्यालय अर्दली बाजार में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गयी। उपस्थित सपाजनों ने सरदार पटेल के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने पटेल जी के राजनीतिक जीवन से जुड़ी घटनाओं पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता अखंडता को शक्ति प्रदान करने के साथ ही विकास एवं जन सेवा के द्वारा सरदार पटेल के सपनों को साकार करेंगे। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि सरदार पटेल एक दृढ़ संकल्प वाले कुशल नेता थे। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस धर्मनिरपेक्ष भारत का सपना देखा था उसे समाजवादी पार्टी पूरा करेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.उमाशंकर सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर रामबचन यादव, जितेंद्र यादव, डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, अखिलेश यादव, हीरू यादव, गोपाल पांडेय, मोतीलाल, रामकुमार यादव, सचिन प्रजापति, मनोज यादव गोलू,विजय टाटा, शिवप्रसाद गौतम, राजेश यादव, डॉ. कुलदीप कुमार, अमरनाथ, इप्तेखार अहमद, विजय कुमार विज्जु, धर्मवीर पटेल, काशीनाथ, दिनेश पटेल, विनोद शुक्ला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *