एकता दौड़ में नागरिक सुरक्षा के वार्डेन/ स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट हुए शामिल

 

वाराणसी । भारत रत्न स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर से राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सभी को राष्ट्रीय एकता का संकल्प ग्रहण कराया। उसके बाद उन्होंने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रैली में स्वयं भी प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक वर्मा,उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, एडीसी इरफानुल होदा,विवेक कुमार,कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,कंचन गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, महादेव विनय गुप्ता,अव्दुल कलाम अंसारी, मनीष कुमार आदि समेत नागरिक सुरक्षा के वार्डेन और एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस के सदस्य और स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर महापुरुष को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *