वाराणसी। जगतपुर पी०जी० कॉलेज, जगतपुर वाराणसी में प्राचार्य प्रो० अनिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी तथा भारत के प्रथम पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया गया। आयोजन में समाजशास्त्र विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा छात्रों तथा स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने राष्ट्रीय एकता में अपनी भूमिका का निर्वहन हेतु शपथ ली ।

प्रो० ज्योति मिश्रा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रो० अशोक सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राजनीतिक जीवन की चर्चा की।, डॉ आनंद सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमिता श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने मिशन शक्ति 4 कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता दौड़ में प्रतिभा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *