वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल बुधवार को डॉ संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल व कुलसचिव आर के शुक्ला के साथ विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विकास के लिए अपने विधायक निधि से सड़क मरम्मत, गेट का जीर्णोद्धार कराने के लिए फंड जारी किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विश्वविद्यालय के हास्टल में सीवर की समस्या को दूर करने के लिए जीएम जलकल को फोन कर सीवर समस्या को ठीक कराने का निर्देश दिया।

इस मौके पर कमलेश झा, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद बलीराम कन्नौजिया, पार्षद जितेन्द्र कुशवाहा व जेई जितेंद्र पाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *