वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में जनसामान्य/मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (वोटर हेल्प लाईन सेन्टर (1950 टोल फ्री) कलेक्ट्रेट स्थित स्वान कार्यालय में स्थापित किया गया है, जो दिनांक 27.10.2023 से सक्रिय भूमिका में संचालित है।

अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि उक्त जनपद स्तर पर स्थापित डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (वोटर हेल्प लाईन सेन्टर (1950 टोल फ्री) पर अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2024 कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, नाम अपमार्जन कराने, किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन कराने के अतिरिक्त रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा निर्वाचन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *